
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीगढ़ निवासी एक युवक को सर्प ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिकक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गंगा पार क्षेत्र में दो महीने से आई विनाशकारी बाढ़ का प्रकोप धीरे-धीरे समाप्त हो चुका है। फसलें बर्बाद हुई, पशु वेमौत मरे। लाखों लोग बेघर हो गए। काम धंधे चौपट हुये। बाढ़ का यह विकराल रूप समाप्त होने के साथ-साथ अपने पीछे खामोश मौत छोडक़र चला गया। सैलाब के पानी में पहाड़ी क्षेत्र से आए विषैले सांपों ने बाढ़ प्रभावित गांवों में अपना डेरा जमा लिया। बीती शाम को ग्राम अलीगढ़ निवासी मे 25 वर्षीय गोविंद पुत्र जयपाल को सर्प ने डस लिया। इसके बाद युवक को पारिवारी जन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी युवक खेत में फसल देखने के लिए गया था। इस दौरान खेत पर ही उसे सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी जब परिवारीजनों को को हुई, तो परिवारीजन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा युवक को लोहिया अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी श्रीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक लडक़ा व एक लडक़ी है। मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। राजेपुर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि दरोगा जितेंद्र चौधरी ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
