
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की १३६वीं जयंती मनायी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने समस्त शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के साथ गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के देश के प्रति योगदानों को याद किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राज भाषा का दर्जा दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की। वह उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व भारत देश के चौथे गृहमंत्री रहे। उन्होंने केवल स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन ही नहीं देश की आजादी में भी अहम भूमिका निभाते हुए बढ़-चढक़र राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका अदा की। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने देश के गृहमंत्री रहते हुए कई अहम फैसले लिये। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने समस्त स्टाफ के साथ गोविन्द बल्लभ पंत को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रीती मसीह, वीना एडवर्ड, नीतिका सनी, नेहा मिश्रा, रचना हिल्स, मधु, नीलम, ममता, शालिनी के अलावा अनीस अहमद, राजेश कुमार, संजय प्रसाद, अर्जुन, सुनील राम, सुरेन्द्र पाल सिंह, नूरानी लायल, शिवम कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
