शौचालय के दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शौच गये युवक दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और वह अचेत होकर वहीं गिर गया। जानकारी होने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिर्रामपुर भरतपुर 35 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र ध्यान सिंह रविवार सुबह शौच करने घर में बने शौचालय में गया। दरवाजा खोलते ही उसमें आ रहे करंट की चपेट में वह आ गया और वहीं गिर पड़ा। मृतक की पत्नी प्रियांका दूसरे मकान में सो रही थी। मृतक की चाची कमलेश कुमार ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो चीखपुकार शुरु कर दी। परिजन दौडक़र आ गये और उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां से लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी प्रियंका, पुत्र अर्पित, ऋतिक आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के चाचा सर्वेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *