जहरीले चावल खाने से 1500 मुर्गियां मरीं

नवाबगंज (सं.)। बीती रात पोल्ट्री फार्म में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहरीली दवा डाल दी। जिससे १५०० से अधिक मूर्गियां मर गयी। मालिक ने थाने में तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव करनपुर गंगातारा निवासी जहान शेर पुत्र मियां शेर ने थाना पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उनका गांव के बाहर एक पोल्ट्री फार्म है जहां पीडि़त अपने भरण पोषण के लिए मुर्गी पालन का कार्य करता है। पीडि़त के मुताबिक रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने चावल में मिलाकर जहरीली दवा डाल दी। जिससे उनकी लगभग 1500 मुर्गियां मर गई। बाकी मुर्गियां गंभीर रूप से बीमार हैं जिनकी भी बचने की कोई उम्मीद नहीं है। उसने काफी पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उसे घटना की सूचना लिखित रुप से थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीडि़ता का कहना है कि उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। साथ ही उसकी रोजी रोटी का साधन भी खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *