फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेल में निरुद्ध बसपा नेता की मुश्किले नाम नहीं ले रही। रंगदारी मांगने व धमकाने के मामले में अनुपम दुबे व उनके भाई अनुराग दुबे तथा एक गुर्गे के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला बाग रठौरा निवासी कृष्ण गोपाल तिवारी पुत्र रामरुप ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीते दिनों तहसीलदार सदर ने अनुपम दुबे की गैंगस्टर के मामले में कृषि भूमि कुर्क की थी। जिसे मुझे सुपुर्द की गई थी। जब मंै अपै्रल २०२२ में कृषि भूमि पर काम करने गया तो अनुपम दुबे का साथी अवधेश उर्फ भूरे ने मुझे परिवार सहित जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि अनुपम व अनुराग ने कहा कि भूमि पर काम करने के एवज में प्रति वर्ष ढाई लाख रुपये देने होगे, तभी फसल कर सकते हो। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अनुपम दुबे व अनुराग दुबे तथा अवधेश के विरुद्ध धारा 420, 486, 506, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
