मेरी माटी मेरा देश के तहत हर घर से मिट्टी, अक्षत किये एकत्रित

नवाबगंज नगर पंचायत व शमशाबाद ब्लाक प्रमुख के ससुर व प्रतिनिधि रहे मौजूद
नवाबगंज/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश के वीर सपूतों के स्मृति में मेरी माटी-मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने कलश लेकर माटी व चावल एकत्रित किये। वार्ड नंबर 9 रामनगर रायपुर में कलश लेकर चावल का संग्रह करते पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, योगेंद्र सिंह राठौड,़ शिवमंगल सिंह, शिव प्रताप सिंह, हेम सिंह लोधी, अवनीश कौशल व हुसैनपुर बांगर में जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, ग्राम प्रधान दिलीप सिंह, अवधेश सिंह ने प्रत्येक घर से पवित्र मिट्टी, अक्षत अमृत कलश में एकत्रित करने में सहयोग किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने बताया कि यह मिट्टी देश के वीर सपूतों की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका के होने वाले निर्माण में लगाई जायेगी।
वहीं शमशाबाद में मेरी माटी-मेरा देश के तहत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख ससुर ने कार्यकर्ताओं व ब्लाक से संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकालकर माटी व अक्षत एकत्रित करने का काम किया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नियामतपुर भुक्सी की ग्राम प्रधान शाहीन बेगम के घर पर ग्राम विकास अधिकारी जगवीर सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ससुर राम किशोर राजपूत ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति राजवीर सिंह राजपूत रहे। उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को 8 सितंबर से प्रारम्भ होकर सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकाय के वार्डों में प्रत्येक ग्राम सभा के एक कलश में हर-घर मिट्टी, अक्षत संग्रह करना है। प्रत्येक ग्राम सभा वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनानी है। नगरी क्षेत्र हर वार्ड में एक चुटकी चावल संग्रह होगा जो एक कलश में भरा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से ग्राम प्रधान नरसिंह, ग्राम प्रधान सरनाम सिंह, प्रधान पति अखलाक अहमद मोइनुद्दीन, नईमुद्दीन, वेदराम, शिवपाल, सुग्रीव कुमार, राकेश कुमार, पूर्व प्रधान जगत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *