फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा २०२४ व २०२५ का आयोजन हुआ। ऑनलाइन आवेदन की तिथि १८ सितम्बर है। शैक्षिक सत्र २०२२-२३ में कक्षा ७ की परीक्षा न्यूनतम ५५ प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए ५ प्रतिशत की छूट है। सत्र २०२३-२४ के छात्र-छात्रायें राजकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त परिषदीय विद्यालय में कक्षा ८ में अध्यारत्न हो, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं प्राइवेट विद्यालय में अध्यारत्न छात्र-छात्रायें इस परीक्षा में सम्मलित होने हेतु अर्ह नहीं है। ऐसे छात्र-छात्रायें जिनके अभिभावकों की आय श्रोतों ३ लाख ५० हजार से अधिक न हो। इस परीक्षा हेतु किसी प्रकार का शल्क नहीं लिया जायेगा। जानकारी देते हुए डायट प्रवक्ता कमल कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय तहसीलदार व सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र अपलोड कराना है।
