सीताराम मेडिकल सेंटर में शुरू हुई देश के जाने-माने हार्ट सर्जन डॉ मोहम्मद मुबीन की ओपीडी।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।जिले में पहली बार देश के माने जाने हार्ट सर्जन डॉ मोहम्मद मुबीन की निःशुल्क ओपीडी मंगलवार से नाका स्थित सीताराम मेडिकल सेंटर में प्रारंभ हो गई।ओपीडी से पहले सांसद लल्लू सिंह ने ‘ह्रदय को कैसे सुरक्षित रखे’ व्याख्यान सत्र का तथा आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने ओपीडी का उद्घाटन किया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए वेल्सन मेडिसिटी हॉस्पिटल के कार्डियक साइंस के चेयरमैन डॉ मुबीन ने कहा कि शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखकर ह्रदय को सुरक्षित रखा जा सकता है। 45 वर्ष के बाद साल में एक बार ह्रदय की जांच जरूर करवानी चाहिए।ओवर वेट न हो इसके लिए खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही नियमित व्यायाम करना चाहिए।वहीं सांसद श्री सिंह ने कहा कि यह अयोध्या के लिए बेहद फायदेमंद बात है कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कार्डियक थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जन डॉ मुबीन अब अयोध्या में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को अपनी सेवा अयोध्या में देंगे जिसका लाभ अयोध्या के लोगो को मिलेगा।इसके साथ ही अयोध्या के मरीजों को इलाज में रियायत भी मिलेगी।आरटीओ प्रशासन श्रीमती सिंह ने कहा कि रोड सुरक्षा के लिए ड्राइवर को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।वहीं सड़क दुर्घटना के दौरान आस पास खड़े लोगो को तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर लोगो की मदत करनी चाहिए।पूर्व सीएमओ डॉ नानक सरन ने कहा कि डा मुबीन अयोध्या में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक ओपीडी सीताराम मेडिकल सेंटर में करेंगे।डॉ मुबीन की अगली ओपीडी 06 अक्तूबर को दोपहर 11 से तीन बजे तक ह्रदय के मरीज की होगी।उसके बाद नवंबर माह से दूसरे शनिवार को ओपीडी होगी।वेल्सन
मेडिसिटी हॉस्पिटल की तरफ से शहर के 6 शख्सियत को वेल्सन अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2023 से सम्मानित किया गया जिसमे यूपी टैक्स बार संगठन एक्ट एंड रूल कमेटी के चेयर मैन आनंद कुमार सिंघल,हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट पर काम करने वाले चंदशेखर वर्मा,
लावारिस डॉग की सेवा करने वाले जयराम मोटवानी तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों को सम्मानित किया गया।डॉ मुबीन की ओपीडी के दौरान उनकी प्रतिनिधि शिल्पी गुप्ता व पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी सहित कई अन्य लोग लोग मौजूद रहे। मंगलवार को ओपीडी में डॉ मुबीन द्वारा 84 मरीजों को देखा गया।
