
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईवाड़ी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 22530 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची संबंधित सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि अंधेरी बाग स्थित विशाल पुत्र स्व0 संतराम के घर पर सट्टे की खाईवाड़ी व सट्टे के पैसे का लेनदेन हो रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छापामारी कर चारों आरोपियों को सट्टे की खाईवाड़ी करते गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विशाल पुत्र स्व0 संतराम, शिवा बाल्मीकि पुत्र सुमन बाबू निवासी बगिया मोहल्ला लोको रोड, निर्मल पुत्र रामदयाल निवासी बंधौआ, अनिल बाल्मीकि पुत्र स्व0 मोहन लाल निवासी बंधौआ बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 22530 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची संबंधित सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
