कार की टक्कर से भंैस मरी, बंधक बनाकर कार चालक को पीटा


घायल के भाई ने लूट व भैंस मालिक ने भी दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से भैंस मर गयी। भैंस मालिक ने कार चालक व्यापारी को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। घायल कार चालक के भाई ने पुलिस को मारपीट व लूट की तहरीर दी। वहीं भैंस मालिक ने भी घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार नवाबगंज के मुख्य मार्केट सब्जी मंडी निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ बंटी राजपूत बीती शाम अलीगंज से अपनी कार से वापस आ रहे थे। बलीपुर गांव के सामने अचानक रोड पर भैंस के आ जाने से कार भैंस से टकराकर खड्ढ में जा गिरी। जिससे गजेन्द्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। पीडि़त गजेन्द्र सिंह के भाई हरि सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि गांव के दबंगों ने भाई को कार से बाहर निकालकर एक कमरे में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और गले में पड़ी सोने की जंजीर व ५६०० रुपये की नगदी व घड़ी लूट ली। जानकारी होने पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत के साथ भी दबंगों ने अभद्रता की। सूचना पर मैं थाना मेरापुर की चौकी अचरा पहुंचा और पुलिस कर्मियों को गांव लेजाकर अपने भाई को छुड़वाया। पुलिस ने भाई को उपचार के लिए लोहिया भिजवाया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि उसकी ९० हजार कीमत की भैंस टक्कर से मर गयी है। पुलिस ने दोनों तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *