यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा में प्रश्न पत्रों के लिए एक अलग कक्ष बनेगा स्ट्रांग रुम

प्रबंधकीय विवाद वाले विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
बालिकाओं को मिली अपने ही विद्यालयों में परीक्षा देने की सुविधा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूपी बोर्ड की वर्ष २०२४ की हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा में प्रश्न पत्रों को उत्तर पुस्तिकाओं से अलग रखा जायेगा। इसके लिए अलग स्ट्रांग रुम बनाया जायेगा। इस बार बोर्ड परीक्षा में अनिवार्य मानक पूर्ण करने वाले विद्यालयों को हाईस्कूल एवं इंटर की बालिकाओं के लिए स्व केंद्र की सुविधा मिलेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष २०२४ की बोर्ड परीक्षा के लिए शासन ने ऑनलाइन प्रक्रिया से केंद्र निर्धारण की नीति तय कर दी है। इस नीति का अनुपालन करने के लिए यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकान्त शुक्ला ने सभी जिलाधिकारियों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से उत्तर पुस्तिकाओं को प्रश्न पत्रों के साथ नहीं रखने का शासन ने फैसला किया है। इसके लिए अलग स्ट्रांग रुम बनाया जायेगा।यूपी बोर्ड ने निष्पक्ष और निर्विह्न परीक्षा कराने के लिए केंद्र निर्धारण को लेकर सख्ती बरती है। बोर्ड सचिच का मानना है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और केंद्रों की निगरानी सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसी के चलते बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता के मद्देनजर प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक अन्य कक्ष को स्ट्रांग रुम बनाना अनिवार्य किया गया है। इस कक्ष में इस बार उत्तर पुस्तिकाएं नहीं रखी जायेगी। ताकि अन्य प्रकार की गतिविधि स्ट्रांग रुम में हो सके। स्ट्रांग रुम में डबल लॉक अलमारी की २४ घंटे ऑनलाइन निगरानी की जायेगी। प्रश्न पत्र वितरण के पश्चात अवशेष प्रश्न पत्रों को तथा बंडल स्लिप को अलग अलमारी में रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *