
बीडीओ गगनदीप सिंह ने भी लिया भाग
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार द्वारा चलाई जा रही मेरी माटी-मेरा देश के तहत कलश यात्रा में विधायक तथा विकासखंड अधिकारी ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत चांदपुर, ग्राम पंचायत भगौरा, ककियोली सहित चार ग्राम पंचायत में क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य व विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह के नेतृत्व में मेरी माटी-मेरा देश शहीदों को नमन, देश को नमन करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया। वहीं कलश में हर घर मिट्टी व अक्षत दान के रुप में लिया गया। विधायक तथा विकासखंड अधिकारी ने शहीदों को नमन करते हुए उनके कार्यों का गुणगान किया। इस मौके पर नवाबगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, सचिव आकांक्षा सक्सेना, ग्राम प्रधान पति अभय राज सिंह, अध्यापक अनूप सिंह सहित विद्यालय का भी समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
