शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म में नहीं हुई कार्यवाही

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने का विरोध करने पर मारपीट के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर पीडि़ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी।जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज की रहने वाली पीडि़ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें दर्शाया कि थाना नवाबगंज के रहने वाले रावेंद्र चौहान ने उसे शादी का झांसा देकर कई दिनों तक जबरियन बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने शादी रचाकर साथ रखने का भरोसा दिलाया, लेकिन अब वह न तो शादी कर रहा है और जानमाल की धमकी दे रहा है। इस संदर्भ में थाना नवाबगंज में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीडीओ ने जांच कराकर कार्यवाही कराये जाने का भरोसा दिलाया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता का पहले पति से मुकदमेवाजी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *