लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल


हेलमेट न लगा होने से युवक का फटा सिर

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। जनपद बदायूं थाना उसहैत के गांव कलक्टरगंज निवासी चालीस वर्षीय रामब्रज बाइक से मंगलवार शाम अपनी बहिन के घर एटा के राजा का रामपुर जा रहा था। जैसे ही वह रुदायन के निकट पहुंचा सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक उछलकर सडक़ पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से युवक का सिर फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक लोडर छोडक़र मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने युवक के स्वजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजन घायल को थाने ले आए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *