अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जरदोजी का काम जमा करने जा रहे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार जी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी सरकारी गाड़ी से आनन-फानन मं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सामने जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव गोटिया कला निवासी आरिफ खान पुत्र शाहरुख खान अपनी बाइक से जरदोजी का काम फर्रुखाबाद जमा करने जा रहे थे, तभी नवाबगंज की तरफ से फर्रुखाबाद जाते समय नगर पंचायत कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।
जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। डाक्टर ने बताया कि खतर से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *