
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर संजय एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य डॉ0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि व अध्यक्ष का माल्यार्पण कर व स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि व अध्यक्ष ने मार्चपास्ट व ४०० मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। ४०० मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में सौरभ यादव प्रथम, अभिषेक द्वितीय, मनवीर तृतीय स्थान पर रहे। ४०० मीटर जूनियर वर्ग बालक दौड़ प्रतियोगिता में दीपक सिंह प्रथम, निखिल राजपूत द्वितीय, संजय तृतीय स्थान पर रहे। ४०० मीटर बालक सब जूनियर वर्ग में अंकित सिंह प्रथम, दर्शन कुमार द्वितीय एवं जतन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ४०० मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालिका में इश्का प्रथम, मोहिनी ठाकुर द्वितीय, सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं। ४०० मीटर जूनियर वर्ग बालिका दौड़ में दीक्षा प्रथम, लाली द्वितीय एवं सुरुचि तृतीय स्थान पर रहीं। ४०० मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में तनिष्का प्रथम, चांदनी द्वितीय, मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। १५०० मीटर बालक जूनियर वर्ग दौड़ में निखिल राजपूत प्रथम, शोभित राजपूत द्वितीय, अखिलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा, राम मुरारी शुक्ला, राजकिशोर मिश्रा, प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, इन्दू मिश्रा, ऐस्तर रोज दयाल, अनिल सिंह, डॉ0 बृजभूषण सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ0 विनीत कुमार चौहान, रजिन्दर सिंह कुशवाहा, ज्ञानेंद्र कुमार कटियार, के.एस. राठौर, चंद्रपाल, दिनेशचंद्र, कृष्ण मोहन, संतोष कुमार सरोज, डॉ0 जितेंद्र यादव, अंजली यादव, जया सिंह, नीता दुबे, कल्पना वर्मा, फरहाना हाशमी, नेहा मिश्रा, प्रीती मसीह मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन इंद्रा राठौर ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था पी.टी.आई. सतेंद्र सिंह व संदीप कुमार ने देखी।
