राजेपुर, समृद्धि न्यूज। विकास खंड राजेपुर में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें कृषि विभाग के वैज्ञानिक एवं राजकीय भंडार राजेपुर के प्रभारी फूलचंद पाल, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, उप जिलाधिकारी अमृतपुर ने किसानों को शासन द्वारा चलाए जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही किसानों को अपनी आमदनी दोगुनी करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक संजय सिंह ने आलू की अच्छी पैदावार के लिए फसल में रासायनिक खादों को ना डालकर जैविक खाद का प्रयोग करअच्छी पैदावार करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक महेंद्र पाल ने दुधारू पशुओं को पालने एवं ज्यादा दूध उत्पादन करने के बारे में बताया। डॉक्टर जितेंद्र ने मोटे अनाज पैदा करने के साथ मोटे अनाज खाने से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। राजकीय बीज भंडार प्रभारी राजेपुर फूलचंद पाल ने रवि की फसल में शासन द्वारा उत्तर उपलब्ध कराए जाने वाले नि:शुल्क बीज तथा सब्सिडी पर गेहूं बीज खरीदने के लिए किसानों को जागरूक किया। ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने किसानों को शासन द्वारा किसानों को ट्रैक्टर बोरिंग सौर ऊर्जा प्लांट, कृषि यंत्र सहित जानवरों के बचाव के लिए सौर बाढ़ का भी बहुत ही जल्द किसानों को काफी रियायती दर पर उपलब्ध करवाने के साथ किसानो को नि:शुल्क बीज एवं बीजों में सब्सिडी सम्मान निधि सहित तमाम सुविधा किसानों को अपनी आमदनी दूनी करने के उद्देश्य से मुहैया करवा रही है। कृषक जागरूकता अभियान का आयोजन ब्लॉक स्तरीय शासन द्वारा इसलिए करवाया जा रहा है कि हर किसान शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने को समृद्ध बनाएं। इस मौके पर एडीओ अमित तिवारी, एडीओ पी0पी0 अभिषेक शुक्ला, बीडीओ सुनील राजपूत, बीटीएम संतोष कुमार, प्राविधिक सहायक व रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
