आरोपियों पर कार्यवाही न हुई तो परिवार सहित कर लूंगी आत्मदाह

शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही करने की बजाय पीडि़ता के पुत्र का किया चालान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पारिवारिक रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट के मामले में पीडि़ता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने ही पीडि़ता के पुत्र को पडक़र शांतिभंग में चालान कर दिया। पीडि़ता ने स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने की बात करते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी।थाना मेरापुर के ग्राम अर्जुनपुर निवासी गीता देवी पत्नी उद्देश्य नारायण पांडे ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में दर्शाया कि मैं अपने छोटे पुत्र अजय पांडे और पति के साथ रहती हूं। मेरे देवर राज नारायण पांडे पुत्र रामस्वरूप पांडे पारिवारिक समस्या के चलते परिवार से दुश्मनी मानते हैं। 28 सितंबर शाम के समय घर में घुस आए और गाली देने लगे। इस दौरान राज नारायण पांडे व उनकी पत्नी विमला देवी, पुत्री शिवानी पांडे व उसका साडू का बेटा गौरव दीक्षित पुत्र रामकृष्ण दीक्षित निवासी गढिय़ा थाना बेवर जनपद मैनपुरी ने एकराय होकर मारपीट पर लूटपाट शुरू कर दी। अलमारी में रखे 40 हजार की नगदी, सोने चांदी के आभूषण, जिसमें दो अंगूठी सोने की, जंजीर आदि जेवरात लूट लिए। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जानमाल की की धमकी दी और मुझे व मेरे पुत्र तथा पति को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान मेरे पति बेहोश हो गए। मैंने 112 पर फोन किया। पुलिस आई तो मेरी मदद करने की बजाय मेरे पुत्र को ही पकड़ ले गयी और 151 में उसका चालान कर दिया। पीडि़ता ने स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने की बात कहते हुए आरोपियों को विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की। पीडि़ता का कहना है कि न्याय न मिला तो मैं अपने परिवार सहित आत्महत्या करने को मजबूर होगी या गांव से पलायन कर जाऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *