शमसाबाद (सं.)। खड़ी बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर मैजिक चालक गाली-गलौज करने लगा। पीडि़त बाइक चालक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मैजिक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मैजिक चालक को तमंचा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव छिछोनापुर निवासी देवेंद्र सिंह शुक्रवार शाम को अपनी बाइक के साथ हजियांपुर पर खड़े थे, तभी बलीपुर भगवत उलियापुर निवासी मैजिक चालक प्रभाकर कायमगंज की तरफ से देर शाम मैजिक लेकर आया और खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। जिसका बाइक चालक ने विरोध किया, तो मैजिक चालक गाली-गलौज करते हुए हाथापायी पर उतारु हो गया। बाइक चालक ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जिस पर पुलिस हरकत में आयी और बाइक चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह हजियांपुर से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया।
