15वें वित्त आयोग की नगर निकाय टाइट ग्रांट की समीक्षा बैठक कलेक्टे्ट में सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर निकायों में 15वें वित्त आयोग से आवंटित टाइट ग्रांट व अन टाइट ग्रांट से कराए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट सभागार में संपन्न हुईं। सभी नगर पालिका/नगर पंचायत में बड़ा तिरंगा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा के आस-पास पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था एवं उसके रखरखाव हेतु बेहतर इंतजाम किया जाए। एस0टी0पी0 फतेहगढ़ की मरम्मत कराने हेतु नगर पालिका फर्रुखाबाद और निर्देशित किया गया। नगर निकायों की सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। सभी नगर निकायों में टैक्स वसूली हेतु एक कार्य योजना तैयार कर युद्ध स्तर पर वसूली करने के निर्देश भी दिये गये। समस्त नगर निकायों में अभियान चलाकर आवारा गोवंशों को पकडऩे के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। नगर निकायों में छोटी-छोटी कमियों के कारण गाडिय़ां खराब पड़ी रहती है। उनको तत्काल ठीक कराया जाए। जो सुचारु रुप से सफाई व्यवस्था में काम आ सकें। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका फर्रुखाबाद, कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्ष नगर पंचायत नवाबगंज, कमालगंज, अपर जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *