2 अक्टूबर से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा साप्ताहिक कार्यक्रम।

समृद्धि न्यूज़ अंबेडकरनगर।उच्च न्यायालय इलाहाबाद के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर आगामी दो अक्टूबर से संपूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणो के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसी क्रम में माननीय न्यायमूर्ति वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उक्त स्वच्छता जागरूकता अभियान आगामी दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर के मध्य आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है।उक्त स्वच्छता जागरूकता अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु शनिवार को जनपद न्यायालय स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला जज कमलेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि श्रीमती सुमित्रा देवी देवी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि सत्य प्रकाश मौर्य उपस्थित रहे।सचिव श्री मौर्य द्वारा उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं के मध्य स्वच्छता के महत्व के संबंध में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आगामी 3 अक्टूबर व 4 अक्टूबर को आयोजित कराते हुए प्रत्येक विद्यालय से तीन तीन उत्कृष्ट निबंध एवं चित्रकला प्रविष्टियां आगामी 5 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को प्रेषित कराएंगें।इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्राओं के मध्य स्वच्छता के महत्व के संबंध में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आगामी तीन अक्टूबर व चार अक्टूबर को आयोजित कराते हुए प्रत्येक विद्यालय से तीन तीन उत्कृष्ट निबंध एवं चित्रकला प्रविष्टियां आगामी 5 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को प्रेषित कराएंगे तथा जिले के सभी महाविद्यालय भी अपने महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं के मध्य स्वच्छता के महत्व के संबंध में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आगामी 3 अक्टूबर व 4 अक्टूबर को आयोजित कराते हुए प्रत्येक विद्यालय से तीन तीन उत्कृष्ट निबंध एवं चित्रकला प्रविष्टियां आगामी 5 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को प्रेषित कयाएंगें।स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक,माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों व जिले के सभी महाविद्यालयों के सभी छात्राएं जागरूकता रैली व प्रभात फेरी आदि आयोजित करते हुए जिले के आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।सचिव श्री मौर्य द्वारा यह भी बताया गया कि निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को निर्वाचक मंडल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। निर्वाचक मंडल के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा सदस्य जिलाधिकारी,अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव,पुलिस अधीक्षक,जिला विद्यालय निरीक्षक,बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *