समस्याओं का निवारण कराने के लिए ३ अक्टूबर को भाकियू करेगा टै्क्टर मार्च

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भारतीय कियान यूनियन भानू गुट ने समस्याओं के निराकरण न हुआ तो ३ अक्टूबर को टै्रक्टर मार्च निकाले की धमकी दी है। दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि पांच विधायक, एक सांसद के होते हुए भी जनपद विकास से कोसो दूर है। प्रतिवर्ष बाढ़ का कहर आता है, जिसमें किसानों की सारी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। पांचालघाट गंगा के उत्तरी तट से 10 किलोमीटर पश्चिम की ओर तथा 5 से 10 किलोमीटर पूर्व की ओर गंगा के किनारे बांध बनाया जाए, ताकि राजेपुर के ग्रामीणों को बाढ़ से राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए शासन ने सिंचाई विभाग से प्रस्ताव मांगा है। जिसे सिंचाई विभाग जल्द प्रस्तुत करें। हर जगह हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाई जाए। सैलाब में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाये। मेडबंदी, पैमाइश, विरासत, दाखिल खारिज के नाम पर लेखपाल, कानून, तहसीलदार हजारों रुपए अवैध तरीके से वसूले जा रहे है, जिस पर रोंक लगायी जाये। ग्रीन फील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे को जनपद से जोड़ा जाए। अगर किसानों की समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियजा भुगतना पड़ेगा। ३ अक्टूबर को जमापुर चौराहे पर एकत्रित होकर तहसील परिसर अमृतपुर तक किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। किसान नेताओं ने कहा कि अब हम अपनी मांगों को मनवाने के लिए तहसील से लेकर मुख्यालय तक आंदोलन चलायेंगे। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *