
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह ने पंजाब प्रांत पहुंचकर संगठन का विस्तार किया। साथ ही सिद्दू मूसेवाला की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब प्रभारी तोषित प्रीत सिंह ने तमाम लोगों से मिलकर संगठन को गति दी। जिसमें संगूर, मानसा, मूसा, मखू, बंठिडा, तलवंडी में जाकर लोगों से मुलाकात की और सिद्दू मूसेवाला के पिता सरदार बलकौर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सरदार हरवंत सिंह, अमन प्रीत सिंह, राजपाल नगरवाल, दर्शन सिंह, जसपाल सिंह, माखन लाल मौजूद रहे।
