
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी पेंशन बहाली हेतु महाशंखनाद दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हुई। हजारों की संख्या में लोग टे्रन, निजी वाहन व बसों से दिल्ली महारैली में पहुंचे। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैट ने पेंशन शंखनाद महारैली को समर्थन दिया। साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए महारैली को सम्बोधित किया। आम आदमी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पुरानी पेंशन महारैली को खुला समर्थन किया। फर्रुखाबाद जनपद से प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में लोग निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचे। वहीं जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जाटव के साथ सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी नारे लगाते हुए कालिंदी एक्सप्रेस में सवार हुए। उनकी हौसला आफजाई के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा0 अरविन्द गुप्ता ने भी पहुंचकर शिक्षकों व कर्मचारियों को समर्थन किया। इस मौके पर कायमगंज से जिला प्रभारी मुनेन्द्र सिंह मधुवन के नेतृत्व में शिक्षकों ने महारैली में भाग लिया।
