अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समारोह में गुरुजनों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर गुरुजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी विकास राजपूत, मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, प्रान्त प्रमुख ज्ञानेश दीक्षित, जिला प्रमुख अभिषेक सिसौदिया, जिला संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक कु0 केशर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा शिक्षा प्रणाली वैदिक काल में छात्र माता पिता से अलग गुरु के घर अर्थात गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त करता था। शिक्षण संस्थान में शिक्षा प्रदान करने का कार्य गुरुकुल या ऋषि आश्रम में किया जाता था, लेकिन आजकल शिक्षा की प्रणाली बदल गयी है। समाजसेवी विकास राजपूत ने कहा कि आज शिक्षकों का सम्मान कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बालक के प्रथम गुरु होते हैं। उसके बाद बच्चे का भविष्य शिक्षक पर आधारित होता है। शिक्षक बच्चे को निखारकर उसे कुंदन बना देता है। हमें गुरुजनों का हमेशा आदर व सम्मान करना चाहिए।
इसके अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाचार्य डॉ0 बृजभूषण सिंह, डॉ0 पारुल मिश्रा, प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, पूनम शुक्ला, राधा दीक्षित, अर्चना कपूर, दर्शना आर्य, कुसुमलता, सुधाकर चतुर्वेदी, अर्चना पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों को विद्यार्थी परिषद द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *