
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय की अध्यक्षता में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरुकता अभियान रैली का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश व न्यायिक अधिकारी एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष व महासचिव द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना की गई। तहसील विधिक सेवा समितियों एवं ब्लाक व ग्राम स्तर पर स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन कराया गया। २ अक्टूबर से ८ अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें, अधिवक्ता एवं विधिक स्वयं सेवक एवं समाजसेवी संस्थायें सहयोग करेगी। वीडियो कॉन्फे्रंसी के माध्यम से निर्वाचन मण्डल द्वारा न्यायिक अधिकारियों ने प्रसारण देखा। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
