सपा कार्यालय पर मनायी गई गांधी व शास्त्री जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और परम पूज्य किसान नेता स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि सत्य और अंहिसा के पुजारी बापू को उनकी जंयती पर हम सब लोग नमन करते है। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम चौपाई को सभी ने दोहराया। इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य बेचें लाल यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, अमित यादव, शिव शंकर शर्मा, कश्मीर सिंह, सुशील कुमार, पवन कुमार बाथम, प्रेम सिंह, करन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने भी गांधी व शास्त्री को पुष्प अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *