मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज मे गांधी जयन्ती एवं लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर चलाया स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं0 लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल में प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के केन्द्रीय मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास़्त्री की जयन्ती के अवसर पर चित्र रखकर प्राचार्य सहित अन्य आयुर्वेदाचार्यों ने पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने बापू एवं पं0 लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्यों के नेतृत्व में भावी चिकित्सकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत प्राचार्य एवं शिक्षकों के अतिरिक्त भावी चिकित्सकों ने भी हर्बल गार्डन में झाडू लगाकर स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो0 डॉ0 जॉली सक्सेना, पीजी डीन, प्रो0 डॉ0 देबाशीष बिस्वाल, प्रो0 डॉ0 अंजना, दीक्षितए प्रोण् डॉण् वीरेन्द्र सिंह यादवए प्रो0 डॉ0 रीता सिंह, प्रो0 डॉ0 शीलू गुप्ता, प्रो0 डॉ0 निरंजन, एस0ए0 डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ0 अंकुर सक्सेना, डॉ0 पंकज शुक्ला, डॉ0 अरिमर्दन सिंह, डॉ0 श्वेता यादव, डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ0 विकास बाबू, डॉ0 अमृता विजयन, डॉ0 श्वेता सिंह के अलावा पीजी स्कॉलर्स डॉ0 आकांक्षा, डॉ0 सिमरन, डॉ0 निधि सिंह, डॉ0 शालिनी मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *