औषधि निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोरों पर मारे छापे, भरे सैंपल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय ने कमालगंज स्थित गहरवार मेडिकल स्टोर तथा मास्टर मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि गहरवार मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में फार्मासिस्ट नहीं मिले। प्रोपरइटर द्वारा नियमित दवा बिक्री के अभिलेख जारी हीं किये जा रहे थे। यहां दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल भरे गये। नरायनपुर गढिय़ा रोड स्थित मास्टर मेडिकल स्टोरज के निरीक्षण में भी दुकान पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। यहां भी दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे गये। फर्म से दस प्रकार की औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख प्रोपराइटर मांगे गये। फर्म पर साफ-सफाई की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। इसके अलावा दवाओं का रख-रखाव भी मानक के अनुसार फर्म पर नहीं पाया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गये है। दोनों फर्मों को निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के निस्तारण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *