
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व प्रकृति दिवस के अवसर पर मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कॉलेज में जैव विविधता और सस्टेनेबिलिटी की मार्गदर्शिका पूनम शुक्ला व उसकी टीम के द्वारा अपनी पकृति के संरक्षण हेतु एक लघु नाटिका का आयोजन किया गया। लघु नाटिका में आयुषी पाठक, वैष्णवी दुबे, मोनिका राठौर, अंशिका कुशवाहा, राशि यादव, किरण सिंह, निशि शाक्य, श्रद्धा द्विवेदी, दीक्षा व फरीजा ने अभिनय किया। शिक्षिका पूनम शुक्ला ने बताया कि हमारी प्रकृति से कई सारे पशु पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं। जिसका कारण रासायनिक पदार्थ की बढ़ती मात्रा, आधुनिक उपकरण, उच्च क्षमता वाली विद्युत तरंगों, जंगलों का काटना, अनुकूलित वातावरण का अभाव तथा प्रदूषण है। हम सभी को इसके प्रति जागरूक होना होगा, अन्यथा हम कुछ अति आवश्यक जीव जंतुओं को खो देंगे जो हमारी प्रकृति का संतुलन बनाते हैं। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने बच्चों के प्रकृति प्रेम की सराहना की और लघु नाटिका में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और प्रकृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राधा दीक्षित ने प्रकृति संबंधी बातें छात्राओं के समक्ष साझा की। वहीं नमिता वर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग किया। आभार पूनम शुक्ला ने व्यक्त किया।
