सेन्ट्रल जेल पहुंचकर विधायकों ने रमाकान्त यादव से की मुलाकात

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय कारागार में निरुद्ध पूर्व सांसद व विधायक रमाकान्त यादव से पूर्व कैबिनेट मंत्री के अलावा तीन विधायकों ने मुलाकात कर हालचाल लिये। पूर्व सांसद व वर्तमान आजमगढ़ के विधायक रमाकान्त यादव पिछले वर्ष से केंद्रीय कारागार जेल में निरुद्ध है। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद, वर्तमान विधायक नफीस अहमद, विधायक अखिलेश ने केंद्रीय कारागार पहुंचकर रमाकान्त यादव से हालचाल लिये। उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। जबकि रमाकान्त विधायक है। उन्हें कोई अलग से सुविधा नहीं मिल रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, प्रदेश सचिव डा0 नवल किशोर शाक्य, विजय यादव, इलियास मंसूरी, नदीम फारुकी, विवेक यादव, हरिओम यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *