
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में मुख्य्मंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों से पीडि़त लगभग 67 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराकर जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त कीं। चिकित्सक के अनुसार संक्रामक बीमारियों के शिकार मरीजों में ज्यादातर बुखार के रोगी पाये गये। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनमानस के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन कराकर लोगों को नि:शुल्क जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की जा रही हंै। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग जहां रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न रोगों से पीडि़त लगभग 67 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराकर फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह राजपूत से जीवन रक्षक दवाइयां लीं। लैब टेक्नीशियन द्वारा मरीजों के ब्लड शुगर आदि की जांच की गयी। एएनएम सुमन सिंह तथा शशि सक्सेना द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गइंर्। शिविर में आशा बहू द्वारा महिला लाभार्थी की भागीदारी सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। वर्तमान दौर में मौसम बदल रहा है। संक्रामक बीमारियों का दौर जारी है। शहर से लेकर गांव तक संक्रामक रोगियों के शिकार मरीजों की संख्या देखी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में जहां एक ओर सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, मलेरिया, टाइफाइड के मरीजों की संख्या देखी गई, वहीं दूसरी ओर दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या देखी गईं। सभी लोगों को जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही फार्मासिस्ट से स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।
