महिला शिक्षामित्र को दंपति ने पीटा, एनसीआर दर्ज

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। महिला शिक्षामित्र को दंपति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली। थाना क्षेत्र के मछली मंडी निवासी निवासी सीमा वानो पत्नी इरमान शेर सलेमपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत है। वह बीती शाम अपने पड़ोसी महिला के बारे में हालचाल ले रही थीं। इसी बीच राजिद उर्फ बबलू और उनकी पत्नी फिरदोस ने एक राय होकर सीमा बानो पर हमला बोल दिया और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। उनके शिक्षक पति इरमान शेर ने दोनों पति पत्नी के विरुद्ध थाने में एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने घायल सीमा वानो का चिकित्सीय परीक्षण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *