संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरियरपुर निवासी राजेश जाटव उम्र 38 वर्षीय पुत्र बहादुरलाल ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन राजेश को नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाते ही कुआखेड़ा चौकी इन्चार्ज राजीव कुमार ने पहुँचकर जाँच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *