भाजपा की फतेहगढ़ नगर कार्यकारिणी व शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ के नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान ने कार्यकारिणी की घोषणा की। फतेहगढ़ भाजपा कमेटी के अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, महामंत्री शिवम दुबे व आशू राठौर, उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश त्रिवेदी, दीपक कटियार, मनोज राजपूत, विजय सिंह सोमवंशी, रजनीश मिश्रा, रिबू सिंह को बनाया गया। मंत्री की जिम्मेदारी संजय मिश्रा, सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश चन्द्रा, रमेश चन्द्र वर्मा, नीरज कटियार, संजीव सिंह को दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आशुतोष त्रिपाठी को मिली। मीडिया प्रभारी राहुल राठौर बनाये गये। फतेहगढ़ नगर शक्ति केंद्र के संयोजक सर्वेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, गौरव कटियार, योगेन्द्र राजपूत, संदीप कुमार कटियार, तनू कुशवाहा, शिवराम सिंह, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, अनुज पाण्डेय, अनोज बाथम, श्रीकृष्ण बाथम, विवेक प्रताप सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, अमित बाल्मीकि, विनीत कुमार गुप्ता को दी गई, साथ ही फतेहगढ़ नगर शक्ति केंद्र प्रभारी दीपक कटियार, रिन्कू दुबे, सुमन राठौर, संदीप शाक्य, अंशू राठौर, रमला राठौर, शशांक शेखर मिश्रा, दीपचन्द्र बाल्मीकि, अजीत महाजन, रानू दीक्षित, विजय सिंह सोमवंशी, अनिल तिवारी, शिवम दुबे, गौरव वर्मा, रामभरोसे चक बनाये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *