मेड़ जोतने के मामले में कोल्ड संचालक के पुत्रों सहित चार लोगों पर एनसीआर दर्ज

फर्रुखाबाद। नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर निवासी अवधेश चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय विद्या प्रकाश चतुर्वेदी ने नगर के ही निवासी ललित दीक्षित पुत्र रामाधीन दीक्षित व निशांत दिक्षित पुत्र संजय दीक्षित तथा संकिसा स्थित अंदाज कोल्ड संचालक मनोज कुमार चतुर्वेदी के पुत्र रोहित चतुर्वेदी एवं मोहित चतुर्वेदी के विरुद्ध ट्रैक्टर से खेत की मेड़ जोतकर कर क्षतिग्रस्त कर देने के मामले में एनसीआर दर्ज कराई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार अवधेश चतुर्वेदी गाजियाबाद में रहकर व्यापार करते हैं। अवधेश कुमार को उनके परिजनों द्वारा 27 सितंबर को फोन द्वारा सूचना दी गई की खेत संख्या 1064 की मेड़ उपरोक्त लोगों ने ट्रैक्टर से जोत कर क्षतिग्रस्त कर दी।
जबकि उपरोक्त भूमि का एक मुकदमा सिविल न्यायालय फतेहगढ़ में विचाराधीन है।तथा बटबारे का दूसरा मुकदमा स्वयं प्रतिवादीगणों द्वारा एसडीम न्यायालय सदर में चलाया जा रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है।
अवधेश चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि मेरे पुस्तैनी खेत संख्या 1064 की बिना किसी न्यायालय के आदेश पर उपरोक्त लोगों ने जबरन गुन्डई के बल पर ट्रैक्टर से मेड़ जोतकर क्षतिग्रस्त कर दी।
मेरापुर पुलिस ने प्रार्थना पत्र के अनुसार एनसीआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *