समृद्धि न्यूज।उत्तर प्रदेश में जल्द ही ठंड दस्तक देने वाली है. इसका सिलसिला आज यानी शुक्रवार से शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अधिकतम तापमान गिरेगा. इसके साथ ही ठंड बढ़ने का भी पूर्वानुमान है. विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 14 अक्टूबर, 2023 से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है.
बारिश से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड!
लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. ऐसे में धीरे-धीरे पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी. वहीं, तीन दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर से बरसात दस्तक दे सकती है. विभाग के मुताबिक, 17-18 अक्टूबर को गरज, चमक के साथ बारिश की संभावना है.
