सब्जी विक्रेता की बाइक चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंडी में सब्जी खरीदने आए सब्जी विक्रेता की मोटर साइकिल चोरों ने पार कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली, तो पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाली बड़ी मंडी अर्रापहाड़पुर में शुक्रवार सुबह सुरेंद्र यादव अपनी डिस्कवर बाइक संख्या-यू.पी.७८एफई-३७३६ से सब्जी खरीदने गया था। उसने बाइक खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने लगा। जब वह सब्जी खरीदकर लौटकर आया, तो उसकी बाइक नहीं थी। जिस पर उसने मंडी में बाइक की काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीडि़त ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर दी है। ——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *