कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरियलपुर निवासी नरेश चन्द्र पुत्र मुंशीलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि शुक्रवार सुबह जब मैं अपने खेत में गया, तो खेत पर पहले से मौजूद महेश चंद्र पुत्र मुंशीलाल, प्रेमसिंह, सुमित कुमार पुत्रगण महेश चन्द्र ने मेरे साथ जमीन की जगह को लेकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने मेरा बेटा वृन्दावन पहुॅचा, तो उक्त तीनों लोगों ने मेरे बेेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीडि़त के शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। ———————
