रात्रि प्रवास कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को किया जायेगा मजबूत: कादरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी मौलाना इरफान उल-हक कादरी ने बताया कि विधानसभा अमृतपुर में १९ अक्टूबर को बूथ संख्या २४१ हईपुर बेग विकास खण्ड नवाबगंज में बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी जिम्मेदारी अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को सौंपी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा व विशिष्ठ अतिथि लोकसभा बूथ प्रभारी प्रदेश सचिव डा0 नवल किशोर शाक्य होंगे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर व जिला महासचिव इलियास मंसूरी को सौंपी गई है। जिसके लिए जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार वरिष्ठ नेताओं की सूची बनायी है। जो बूथ २४१ हईपुर बेग में रात्रि प्रवास करेंगे। रात्रि प्रवास के दौरान विधान सभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव व महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद खां एवं बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, गोपेन्द्र यादव के अलावा वरिष्ठ नेता व फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था जिला महासचिव इलियास मंसूरी व सुरेन्द्र सिंह गौर के अलावा जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव देखेंगे। फोटो एफआरडीपी १ परिचय-प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी मौलाना इरफान उल-हक कादरी —————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *