कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सितौली निवासी अरुण कुमार दीक्षित पुत्र सुरेश चंद्र दीक्षित ने थाना जहानगंज में शिकायत कर बताया १२ अक्टूबर को समय करीब 4.00 बजे उसकी पुत्री को राजन द्विवेदी पुत्र मनोज द्विवेदी, अमन द्विवेदी पुत्र मनोज द्विवेदी, पूनम पत्नी मनोज द्विवेदी, मनोज द्विवेदी पुत्र वासुदेव निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर जलालाबाद जिला शाहजहांपुर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ——————————–
