नौटंकी कार्यक्रम को किया गया निरस्त

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस बार रामबारात के दौरान रात्रि में लिंजीगंज में नौटंकी पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। लोगों की मांग पर नौटंकी कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। श्रीराम विवाह स्थल के पास इस बार खाटू श्याम जागरण का आयोजन होगा और सनातन रीति-नीति के अनुसार श्रीराम विवाह के फेरे, विदाई, जयपाल विधि विधान से होंगे। जिस पर सभी व्यापारियों ने सहमति प्रदान की। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि यह फैसला सराहनीय है। नौटंकी कार्यक्रम निरस्त किया गया है, जो काबीले तारीफ है। ———————
