प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत की देखरेख में हुई प्रतियोगिता सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में जनपद स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने फतेहगढ़ पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लिया। शूटिंग प्रतियोगिता में महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज फर्रुखाबाद, राजकीय बालक इंटर कालेज फतेहगढ़, डीपीवीपी इंटर कालेज, अग्रवाल शिक्षा निकेतन सहित विद्यालयों के एक सैकड़ा खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका अनसूइया दीक्षित, सर्वेश श्रीवास्तव ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी आरती यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। राज्य स्तरीय रायफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग की चयनित खिलाड़ी मदन मोहन कानोडिया की खुशी ने १२ अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी की गुनगुन ने ५ अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जीजीआईसी की नंदनी ने ४ अंक लेकर तृतीय स्थान पाया। सब जूनियर रायफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में मदन मोहन कानोडिया बालिका की पूर्वी ने १० अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जीजीआईसी की उन्नती ने ९ अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज की सपना ने ५ अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की जीजीआईसी की रिशू सिंह ने ६३ अंक पाकर रायफल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। जीआईसी के मंजेश कुमार ने ५५ अंक पाकर द्वितीय स्थान पाया। जीआईसी के चित्रांस राठौर ने ४४ अंक पाकर तृतीय स्थान पाया। पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में वीपी अग्रवाल विद्यालय के विजय ने ५८ अंक के साथ प्रथम स्थान पाया। जीआईसी फतेहगढ़ के सिवेक मैफिल ने ३५ अंक पाकर द्वितीय स्थान पाया। वहीं जीआईसी के केशव ने ३४ अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर प्रतियोगिता में वीपी अग्रवाल स्कूल के प्रियम ने ४१ अंक पाकर प्रथम स्थान, ओमदेव ने ३५ अंक पाकर द्वितीय स्थान पाया। जीआईसी के आलोक ने ३१ अंक पाकर तृतीय स्थान पाया। वहीं पिस्टल प्रतियोगिता में चंदन कुमार ने २६ अंक पाये। अम्बर अली ने २५ अंक पाये और आरत गौतम को मात्र २३ अंक प्राप्त हुए। सभी विजेता खिलाडिय़ों का मण्डल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।-
