
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर स्थित पंचायत भवन में मिशन शक्ति के तहत थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी द्वारा महिलाओं के साथ चौपाल लगाई गई। जिसमें महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन पर लगातार समस्त थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। एसपी द्वारा मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण में चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को बताया कि किसी भी कार्य क्षेत्र में महिलाएं पुरुष से काम नहीं है। यदि किसी भी महिला को कोई भी पुरुष या कोई भी मनचला परेशान करता है तो बिना घबराए उसकी जानकारी थाने में आकर दें। थाना पुलिस पुलिस द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
