न्यायालय ने किया तलब झाड़ फूंक से पैर का दर्द ठीक करने को लेकर रुपये ह?पने के दो युवको को तलब किया फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी तासीन पुत्र गफ्फार ने अपने अधिवक्ता पवन मिश्रा, विवेक मिश्रा के माध्यम से न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमे बताया कि मेरे मोहल्ले के ही शेरू उर्फ आकिल पुत्र खलील झाड़ फूंक का काम करता है। इसमें उसका भाई जग्गू व मैना सहयोग करते हैं। शेरू ने मेरी मां शकीना बनो से पांच किस्तों में 1 लाख 83 हजार 195 रुपये झाड़ फूंक के नाम पर ठग लिए। उक्त घटना का वीडियो क्लिप व लिखित स्टाम्प मेरे पास हैं। जिसमें वादी के बयान व गवाह के बयान के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट त्वरित न्यायालय कक्ष प्रथम माला कुमारी ने आरोपियों को तलब किया है। ———————–
