मामूली कहासुनी में भाई व भाभी को पीटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मामूली कहासुनी में भाईयों ने भाई व भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोला निवासी संजीव कुमार पुत्र कल्यान सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि मैं अपने घर के बाहर बैठा था, तभी उसी समय पर शाम 4 बजे मेरे भाई देवेन्द्र तथा देवेन्द्र की पत्नी पिंकी मुझे गाली-गलौज करने लगे। जिसको सुनकर मेरा भाई राजेश भी आ गया और वह भी मुझे गाली गलौज करने लगा। जब मंैने मना किया तो उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर मेरी तथा मेरी पत्नी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। जिससे हमारे चोटें आई हैं। पुलिस ने भाई के शिकायती प्रार्थना पत्र के आभार पर दो भाईयों सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। ————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *