दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक की हालत गंभीर, दूसरा फरार

घायल बाइक सवार बहन के घर से शादी समारोह कार्यक्रम से वापस लौट रहा था

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। आमने सामने बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार जयचंद्र पुत्र राम भरोसे निवासी धियरपुरा थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर उस वक्त एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया जब बाइक सवार युवक बहन के घर से शादी समारोह में भाग लेने के बाद देर शाम घर वापस जा रहा था। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमलैया मुकेरी के पास गुजरते समय एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उक्त बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है जयचंद की बहन क्षेत्र के ग्राम ज्योना में ब्याही है। बहन के घर शादी समारोह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में जयचंद शामिल होने गया था —————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *