बढ़पुर देवी मंदिर में हुआ जागरण का आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राचीन सिद्ध पीठ बढ़पुर देवी मंदिर में सप्तमी को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के साथ पहुंचकर माता रानी की आरती की उसके बाद देवी माता के जागरण की शुरुआत की। जिसमें कानपुर से आए हुए कलाकारों ने जागरण में आए हुए हजारों की तादाद में लोगों को माता रानी के भजन सुनाए। कानपुर से आए कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक दिलीप दीवाना के साथ उनकी गायक कलाकार प्रतिभा श्रीवास्तव, आसू अवस्थी, गुडिय़ा परिहार, अवधेश ने कानपुर से आकर देवी मंदिर में माता रानी के भजन सुनाए। सुबह तक सभी भक्त बैठे रहे। पूरी रात चले जगराते में सभी भक्त माता रानी के भजन पर झूमते नजर आए। जागरण में काली माता की झांकी, कृष्ण राधा की झांकी, शंकर भगवान की झांकियां ने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर कमेटी महामंत्री सचिन कटियार उपाध्यक्ष, अमन कोषाध्यक्ष, अंकुर कटियार सहित मंदिर की पूरी कमेटी ने रात भर माता के भजनों का पूरा आनंद लिया। रविवार को सुबह 5.00 बजे माता रानी की आरती के बाद आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद जागरण का समापन हुआ। —————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *