फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षणेत्तर प्रदेश संयोजक राजेश निराला ने कहा कि सरकार कभी भी अनिवारित विद्यालयों का अनुदान रोक कर सेवानिवृत्त लोगों को मिलने वाली पुरानी पेंशन भी बंद कर सकती है। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में 27 अक्टूबर को सरकार की नीतियों के खिलाफ शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ में शिक्षणेत्तर धरना प्रदर्शन करेगा। मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित जिला कार्यकारी की बैठक में राजेश निराला ने कहा कि सरकार शिक्षकों शिक्षरता कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन अनुमान खत्म करके वेतन का पैसा छात्रों के खाते में स्थानांतरित करने की योजना बना रही है। प्रदेश महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि समय की आवश्यकता है कि शिक्षा विभाग के सभी संगठन आपसी कटुता और स्वार्थ को दूर करके एक एक मंच पर आए। प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार बाजपेई ने कहा कि संगठन अगर एक झूठ नहीं हुई तो आने वाला समय अत्यंत खराब होगा।
न्याय समिति के प्रदेश संयोजक जागेश्वर प्रसाद राजपूत ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को मिली सभी परियों और मिलने वाले लाभों को धीरे-धीरे खत्म करने जा रही है। जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों का अवकाश नगदीकरण का सहित अन्य मांगों के संबंध में 27 अक्टूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल में महंगाई भत्ते को जारी किया जाए। मृतक आश्रित की नियुक्तियां तथा एसीपी का लाभ तत्काल प्रदान किया जाए। कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार झा ने लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर अनूप कुमार मिश्रा, अवनीश कुमार, यशपाल यादव, राजीव पाल, सचिन पाल, दीपू कुमार आदि मौजूद रहे।
