संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

, अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बीती रात युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा निवासी 30 वर्षीय नीरज पुत्र भईया लाल बीती रात गाँव में चल रहे एक भागवत कथा के कार्यक्रम में गया था। जहाँ से वापस लौटने पर उसका गाँव के ही युवक से विवाद हुआ और उसी दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी लक्ष्मी नें बताया कि बीती रात नीरज गाँव में ही भागवत कथा में लड्डू बनाने गया था। जब रात को लौटकर आये तो गाँव के युवक जितेन्द्र से विवाद हो गया। जिससे वह जमीन पर गिर गये और उनकी मौत हो गयी। सूचना पर मृतक की माँ कमला देवी व पत्नी लक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता भईया लाल ने पुलिस को तहरीर दी। हल्का इंचार्ज उदयवीर यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *